Site icon NewsroomPost

Video: नोरा फतेही का हमशक्ल है ये लड़का, वीडियो देख आप खा जाएंगे धोखा

नई दिल्ली। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में हर इंसान के सात हमशक्ल होते हैं लेकिन ये जरूरी नहीं होता कि आपकी मुलाकात उनसे हो पाएं। आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। सोशल मीडिया के जरिए हम दूसरे देशों के लोगों से भी रूबरू हो पाते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर हमें बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल देखने को मिल जाते हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi Photo) का हमशक्ल देखने को मिला है। लेकिन जो नोरा फतेही का हमशक्ल हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि वो कोई लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है। जी हां लड़का वो भी बिलकुल नोरा फतेही जैसा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है। एक लड़का काफी हद तक नोरा फतेही जैसा ही दिख रहा है। वीडियो को पहली बार में देखने से बहुत से लोग ये धोखा खा जा रहे हैं कि कहीं ये नोरा ही तो नहीं। अगर आप भी इस लड़के को नोरा समझने की गलती कर रहे हैं तो आपको बता दें, ये नोरा नहीं है। ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को काफी लाइक और शेयर भी किया जा रहा है।

बता दें, हाल ही में नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। उस दौरान नोरा फतेही के अकाउंट से सारी पोस्ट भी डिलीट हो गई थीं। अकाउंट डिलीट होने से नोरा फतेही के फैंस काफी परेशान हो गए थे जिसके कुछ घंटों बाद नोरा ने फैंस को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उनका इंस्टाग्राम अब सुरक्षित है।

Exit mobile version