Site icon NewsroomPost

Somy Ali: कौन हैं सलमान खान की Ex Girlfriend सोमी अली, जिन्होंने सलमान को बेनकाब करने की दी धमकी

SOMI-ALI

नई दिल्ली। बॉलिवुड में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान फिल्मों के अलावा अपने अफेयर्स के कारण भी चर्चाओं में रहते हैं। सलमान खान का संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय जैसी ऐक्ट्रेसेज़ के साथ अफेयर हमेशा सुर्खियां बटोरता रहा है। खासतौर पर सलमान और ऐश्वर्या का रिलेशनशिप तब और ज्यादा चर्चाओं में आ गया था जब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सलमान ने कथित तौर पर नशे में ऐश्वर्या के साथ मारपीट की थी।अब कुछ ऐसा ही आरोप उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली भी लगा रही हैं।

90 के दशक में सलमान और सोमी के अफेयर की चर्चा हर तरफ रहती थी लेकिन फिर दोनों के रिश्ते के में दरार आ गई। अब सोमी ने सलमान खान को जल्द ही सबके सामने बेनकाब करने की चेतावनी दे दी है। ऐसे में सोमी ने सलमान की तुलना हार्वी वीन्सटीन से की है। हार्वी वीन्सटीन हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हैं, जिन पर 100 से ज्यादा महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।

सोमी अली का सोशल मीडिया पोस्ट

सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ‘बॉलीवुड के हार्वी वीन्सटीन, एक दिन तुम्हारा भी पर्दाफाश जरूर होगा। जिन महिलाओं को तुमने Abuse किया है, एक दिन सभी सामने आएंगी और अपना सच बताएंगी। ठीक ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह..’ इस पोस्ट को साझा करते हुए सोमी ने सलमान खान और भाग्य श्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का एक सीन भी साझा किया।

ऐश्वर्या राय या कैटरीना कैफ के साथ सलमान के रिश्तों की कहानी तो आपने जरूर सुनी होगी लेकिन आप में से बहुत कम लोग ऐसे होंगे जिन्होंने कभी सोमी अली का नाम सुना होगा या जो सोमी अली को ठीक तरह से जानते होंगे, तो चलिए आज हम आपको सलमान की एक्स गर्लफ्रैंड सोमी अली के बारे में बताते हैं।

आखिर कौन हैं सोमी अली?

सोमी अली पाकिस्तान के कराची की रहने वाली थीं। उनकी मां ईराकी और पिता पाकिस्तानी हैं। 12 साल की उम्र तक कराची के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने के बाद सोमी अपनी मां के साथ फ्लोरिडा में शिफ्ट हो गई थीं। सोमी 16 साल की उम्र में मुंबई आई थीं। सलमान खान पर उनका क्रश था। वो सलमान से शादी भी करना चाहती थीं। सलमान और सोमी लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे। बता दें कि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक तो दोनों 8 साल तक रिलेशनशिप में भी रहे थे।

दोनों का अफेयर टॉक ऑफ द टाउन था, यानि इनके प्यार के चर्चे हर एक ज़ुबान पर थे। लेकिन फिर बीतते समय के साथ दोनों के बीच सबकुछ बिगड़ गया और सोमी ब्रेकअप करके अलग हो गए। सोमी अपने घर अमेरिका लौट गईं और फिर से पढ़ाई शुरू कर दी। सोमी सलमान के साथ फिल्म बुलंद से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थी, लेकिन किसी वजह से ये फिल्म नहीं बन पाई और इसके बाद सोमी अली 1994 में आई फिल्म अंत में दिखाई दी थीं। इस वक्त सोमी एक एनजीओ चलाती हैं। तो ये थी सलमान खान को बेनकाब करने का दावा करने वालीं उनकी एक्स गर्लफ्रैंड सोमी अली से जुड़ी पूरी जानकारी।

Exit mobile version