Connect with us

NewsroomPost/Hindi

Bollywood Controversy: सलमान खान ने आखिरकार झुका लिया पिता की जिद्द के आगे सिर, जल्द ही इस विदेशी लड़की को बनाने जा रहे हैं अपनी दुल्हन!

Bollywood Controversy: चर्चा है कि सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान के आगे अपना सिर झुका लिया है और जल्द ही वो एक विदेशी महिला को खान परिवार की बहु बना सकते हैं। तो चलिए इस खबर में आपको बताते हैं आखिर कौन है वो लड़की जिसे सलमान खान अपने पिता सलीम खान की बहु बना सकते है।

Avatar

Published

on

salman khan
Advertisement

नई दिल्ली। सलमान खान को कौन नहीं जानता?…ये वो नाम है जो सिने जगत की मशहूर हस्ती हैं। सलमान खान को बॉलीवुड का दबंग खान भी कहा जाता है। ये उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके नाम का सिक्का चलता है। एक्टर के इतने चाहने वाले हैं कि जब भी उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली होती है तो सोशल मीडिया पर पहले इसे लेकर चर्चाएं तेज हो जाती है। यही वजह भी है कि उनकी फिल्में बॉलीवुड में सुपर डुपर हिट हो जाती है। सलमान खान फिल्मों के साथ ही अपनी शादी की वजह से भी चर्चा में बने रहते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान इस उम्र में कुंवारे हैं।

अक्सर सलमान खान की शादी को लेकर कुछ न कुछ ऐसा सामने आता ही रहता है। अब एक बार फिर एक्टर शादी की खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। चर्चा है कि सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान के आगे अपना सिर झुका लिया है और जल्द ही वो एक विदेशी महिला को खान परिवार की बहु बना सकते हैं। तो चलिए इस खबर में आपको बताते हैं आखिर कौन है वो लड़की जिसे सलमान खान अपने पिता सलीम खान की बहु बना सकते है।

salman khan..

ये लड़की बनने जा रही है खान परिवार की बहु!

सलमान खान की जिस विदेशी लड़की से शादी की खबरें सामने आ रही है वो कोई और नहीं बल्कि यूलिया वंतूर हैं। देखने में यूलिया वंतूर काफी खूबसूरत है। दोनों अक्सर साथ में भी स्पॉट किए जाते हैं। अभी कुछ समय पहले ही यूलिया वंतूर का जन्मदिन था जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। तस्वीरों में वहां सलमान खान भी नजर आए थे। यही वजह है कि माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि अब तक सोशल मीडिया पर छा रही सलमान खान की शादी को लेकर एक्टर की तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अब देखना होगा कि सच में सलमान शादी के बंधन में बंधने वाले हैं या इस बार भी ये खबरें सिर्फ अफवाह होंगी।

Advertisement
Advertisement